सोनभद्र, फरवरी 3 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित सिल्क एक्सपो-2025-26 में सोनभद्र के नंदलाल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान रेशम क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया गया। म्योरपुर ब्लाक के देवरी गांव निवासी नंदलाल पुत्र स्व. राम प्रसाद को पं. दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान 2025-26 कोकून उत्पादन में विशिष्ट योगदान के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग उत्तर प्रदेश राकेश सचान ने मरकरी हॉल इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदान किया गया। सहायक रेशम विकास अधिकारी सोनभद्र पंकज कुमार ने बताया कि नंदलाल वर्ष 1983-84 से राजकीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.