बिजनौर, नवम्बर 24 -- नजीबाबाद। नंदराम प्रजापति बहुजन समाज पार्टी का मुरादाबाद मंडल प्रभारी बनाया गया है। नंदराम प्रजापति विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला महासचिव आदि पदो पर रह चुके हैं। नंदराम प्रजापति ने बहन कुमारी मायावती का आभार व्यक्त किया। नन्दराम प्रजापति ने कहा 2027 में बसपा की सरकार बनाने में पिछड़े समाज का अहम रोल रहेगा और वे पिछड़े समाज को बसपा से जोड़ने का कार्य भी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...