नैनीताल, सितम्बर 22 -- मुक्तेश्वर। रामगढ़ में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख दीप कुमार आर्या की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान संगठन की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से नंदन सिंह बिष्ट को प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया। जबकि नंदकिशोर को उपाध्यक्ष, सीमा आर्या को कोषाध्यक्ष, सुरेश बहुगुणा को सचिव चुना गया। यहां ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह, निर्मला जीना, रेखा बिष्ट, नीमा देवी, रेखा रैक्वाल, शांति बिष्ट, हितेश नेगी, अमित नेगी, सुरेश चंद्र, इंद्र लाल, मोहित तिवारी, नवीन चंद्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...