देवघर, मार्च 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ के पास झाड़ी में सोमवार दोपहर में 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक की पहचान का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई थी। उसके पास पहचान पत्र या अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिला। पहचान नहीं होने के कारण, पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के शरीर पर काले रंग का फुलपेंट, सफेद शर्ट और स्वेटर है। पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल होने की आशंका व्यक्त की है। पैर व माथे से खून निकल रहा था। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए शव गृह में उसे रख है। बताया कि 72 घंटे तक पहचान नहीं होने पर उसका अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.