जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी रवि रंजन कुमार एवं उनकी पत्नी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई। इस संदर्भ में रवि रंजन के द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी को लेकर आवेदन दिया गया है। पुलिस को दिया आवेदन में सूचक ने उल्लेख किया है कि उनके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर अपने आप को प्रखंड कृषि पदाधिकारी के कार्यालय से बताते हुए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जिसे टच करते ही उनके एवं उनके पत्नी के खाते से लगभग 22 हजार रुपये की निकासी हो गई। जब उनके मोबाइल पर मैसेज आया तब उन्हें पता चला कि वह साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए हैं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस पीड़ित के लिखित शिकायत के आलोक में मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...