बगहा, जनवरी 9 -- लौरिया, एक संवाददाता। तिब्बत के एक दर्जन से अधिक बौद्ध भिक्षु गुरुवार को नंदनगढ़ स्तूप पर पहुंचकर भगवान बुद्ध की पूजा की। तिब्बत से आए बौद्धिष्ट और मॉन्क चिरिंग योजन ने द्विभाषीय रॉबर्ट एलेग्जेंडर के माध्यम से बताया कि मैं करीब तीन वर्षों से नंदनगढ़ आने का सपना देख रहा था। अब जाकर हमारे आराध्य देव का आदेश आया है और हम आज यहां पहुंचे। उनकी साधना कर हमें परम आनंद की प्राप्ति हुई है। इसी तरह से टाचुन ने कहा कि कई जन्मों के बाद हम मनुष्य के रूप में जन्म लेकर बुद्ध के दर्शनीय स्थल पर पहुंचे हैं। उनकी पूजा करने से हमारा यह जन्म सफल हो गया। इधर, सभी बौद्ध भिक्षु बौद्ध स्तूप की परिक्रमा करने के बाद बुद्ध भगवान की पूजा की और छोटे-छोटे बच्चों को अपने साथ लाई सामग्री को प्रसाद के रूप में बांटा। इसके बाद वे अशोक स्तंभ परिसर पहुंचे। यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.