बलरामपुर, मार्च 24 -- समस्या हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत नन्दनगर जुम्मनडीह में शुद्ध पेयजल संसाधन का टोटा है। पानी टंकी के निर्माण का शुभारंभ तो हुआ, लेकिन परियोजना पिछले छह महीने से बंद पड़ी है। यह परियोजना एक करोड़ 56 लाख 15 रुपए की है। प्राप्त बजट से कार्यदायी संस्था आधे गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम कर सकी है। वहीं आधे गांव में अभी पाइप लाइन का कार्य ही शेष बचा हुआ है। अब कार्यदायी संस्था बजट के अभाव में कार्य बंद किए हुए है। बताया जाता है कि यह परियोजना सितंबर 2024 में पूरी हो जानी चाहिए, लेकिन बजट के अभाव में कार्य रफ्तार नहीं बन रही है। स्थिति यह है कि लोगों को साधारण हैंडपंप के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। तमाम लिखा पढ़ी के बावजूद परियोजना शुरू नहीं की जा रही है। नंदनगर व जुम्मन में लगभग डेढ़ करोड़ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.