हिन्दुस्तान संवाद, मार्च 9 -- बरसाने की लट्ठमार होली के प्रतिरूप में रविवार को नंदगांव में हुई लट्ठमार होली देखने के लिए आस्था का रेला उमड़ पड़ा। आज बिरज में होरी रे रसिया के स्वरों के बीच यहां बरसाने के हुरियारों की नंदगांव की हुरियारिनों ने जमकर खबर ली। हुरियारिनों की लाठियों के प्रेम पगे वार हुरियारों ने हंसते-हंसते अपनी ढालों पर झेले। रसिया गायन पर नृत्य ने थमने का नाम ही नहीं लिया। अबीर-गुलाल में सब कुछ समा गया। टेसू के फूलों से बने रंग की बरसात ने बरसाना की गलियों को रंग-बिरंगा कर दिया। नंदगांव में लट्ठमार होली का दीदार करने के लिए शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। नंदगांव की ओर जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालु से भरे वाहन थमने का नाम नहीं ले रहे थे। नंदगांव के रंगीली गली से लेकर चौक तक श्रद्धालुओं का अथाह सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.