लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, संवाददाता। नंद, सेन, सविता, श्रीवास समाज की ओर से बुधवार को अति पिछड़ा वर्ग की जातियों का राष्ट्रीय सामाजिक न्याय महासम्मेलन सहकारिता भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में अति पिछड़ा जातियों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की मांग की। समाज के नेताओं ने अति पिछड़ा आरक्षण को लागू किए जाने पर चर्चा की। वहीं केन्द्र में लंबित रोहिणी आयोग की सिफारिशों को लागू कराने के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई। इस मौके पर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार, कार्यक्रम संयोजक व भाजपा नेता डॉ गौरव नंद ने अति पिछड़ा वर्ग की जातियों के उत्थान पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही सम्मेलन में सतीश पाल, आरडी पाल, संजय सेन, धनश्याम, भानू, महेश पाल, राम प्रकाश समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.