गुड़गांव, जनवरी 8 -- सोहना। सोहना नगर परिषद ने आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की है। शहर के 21 वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटों के खंभों से करंट लगने के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए अब उन पर रबड़ पाइप लगाए जा रहे हैं। इस कदम से न केवल इंसानों और बेजुबान पशुओं की जान बचेगी, बल्कि नंगे तारों से होने वाली बिजली चोरी पर भी पूरी तरह अंकुश लगेगा। नगर परिषद सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौक-चौराहों, आम रास्तों और मुख्य सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल के कनेक्शन पॉइंट अक्सर खुले रहते हैं। खंभों पर लगी सुरक्षा प्लेटें गायब होने या नंगे तार बाहर निकले होने के कारण, विशेषकर बरसात के मौसम में, इनमें करंट उतरने का खतरा बना रहता था। तीन महीने पहले बालूदा मार्ग पर एक खंभे की चपेट में आने से एक भैंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.