नई दिल्ली, फरवरी 12 -- केरल के कोट्टायम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। नर्सिंग कोर्स के थर्ड इयर के पांच छात्रों को इस आरोप में गिरफ्तार भी किया गया है। कॉलेज के तीन जूनियर नर्सिंग छात्रों की शिकायत के आधार पर ह कार्रवाई की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जूनियर छात्रों को पहले नंगा कर दिया गया। इसके बाद उनकी तस्वीरें ली गईं। शिकायत के मुताबिक, वेटलिफ्टिंग के डम्बल्स से क्रूर तरीके से उनका शारीरिक उत्पीड़न किया गया। इसके अतिरिक्त छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें कम्पास और अन्य धारदार वस्तुओं से चोट पहुंचाया गया। उन घावों पर लोशन भी लगाया गया। शिकायत में यह भी कहा गया कि जूनियर छात्रों से शराब खरीदने के लिए नियमित रूप से पैसे वसूले जाते थे। जूनियर छात्रों का कहना है कि यह रैगिंग पिछले साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.