मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- पानीपत-खटीमा राजमार्ग वाहन चालकों के लिए सुविधा भरा साबित हुआ है, लेकिन इस बीच नंगला मंदौड में बना भारतीय इंटर कालेज के विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए बाधा उत्पन्न करने लगा। पांच फिट गहराई में पहुंचे विद्यालय में जाने के लिए रास्ता तक नहीं है। कच्चे रास्ते और हाइवे को पैदल पार कर विद्यार्थी स्कूल में पहुंच रहे हैं, जो उनकी जान जोखिम में डाल सकता है। इस संबंध में शिक्षक डीएम को मिलकर भी समस्या से अवगत करा चुके हैं। नंगला मंदौड़ स्थित भारतीय इंटर कालेज कई वर्ष पुराना है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग बनने से स्कूल गहराई में चला गया है, जिस कारण हाइवे से कूदकर विद्यार्थी और शिक्षक स्कूल में पहुंचते हैं। विद्यालय में पहुंचने के लिए साइड का रास्ता नहीं बनाया गया है, जिससे वहां जलनिकासी की समस्या पैदा हो गई। इसके अलावा विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.