रामपुर, अप्रैल 29 -- सिविल लाइन क्षेत्र में शौकत अली मार्ग पर गन्ना विभाग की जमीन पर अस्थाई रूप से रोड पटरी पर बनाई गई दुकानों को सिविल न्यायालय के आदेश के उपरांत अब प्रशासनिक स्तर से ध्वस्त करा दिया गया है। सिविल न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए मौके पर मौजूद नगर पालिका टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र भी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि करीब चालीस से पैंतालीस वर्ष पहले बनाई गई इन दुकानों को ध्वस्त करने के लिए सिविल न्यायालय द्वारा आदेश दिए गए थे, जिसके परिणाम स्वरूप दुकानें ध्वस्त करा दी गई हैं। शहर में इस मार्ग से आवागमन को दुरुस्त बनाए रखने के लिए अब मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा जिससे लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.