गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- मुरादनगर। गांव बसंतपुर सैतली में मंगलवार को पंचायत हुई। इसमें ग्रामीणों ने जीडीए के अधिकारियों पर मनमानी कर पुरानी कॉलोनियों को ध्वस्त करने का आरोप लगाया। साथ ही, विरोध जताते हुए बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा रही। ध्वस्तीकरण का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में बसंतपुर सैतली स्थित कृष्णा एंक्लेव में पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता राजकुमार त्यागी और संचालन अमित त्यागी ने किया। ग्रामीणों ने कहा कि जो कॉलोनी पांच से दस साल पहले बसी हैं। उन पर भी कार्रवाई हो रहा, जो गलत है। पंचायत में फैसला लिया गया कि यदि पुरानी कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई तो जीडीए मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। मौके पर जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी, विकास यादव, देवदत्त त्यागी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.