रुद्रपुर, फरवरी 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भूरारानी स्थित श्री श्याम होम कॉलोनी के निवासियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने जानबूझकर विवादित भूमि पर निर्माण कराकर उन्हें मकान बेच दिए, जिसके कारण अब उनके घरों पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि आरएएन स्कूल रोड के निकट पुखराज कॉलोनी के पास स्थित श्री श्याम होम कॉलोनी में लगभग 85 आवासीय भवन और एक खाली प्लॉट है। नियमानुसार दाखिल खारिज के बाद कई लोगों ने बैंक ऋण लेकर वर्ष 2019 के बाद से यहां रहना शुरू किया। बिल्डर ने भूमि को विवाद रहित बताया था, लेकिन 20 अगस्त 2025 को न्यायालय के आदेश पर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा कर दिया गया। बताया कि वर्ष 2024 में वास्तविक भूमि स्वाम...