उरई, फरवरी 11 -- जालौन। मंगलवार की रात कोतवाली पुलिस द्वारा श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर पर चल रहे धार्मिक आयोजनों में प्रयोग हो रहे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतरवा दिया गया था। जिस पर हिंदूवादी संगठनों ने रोष व्यक्त किया था। बुधवार को कोतवाली में पुलिस और धार्मिक संगठन के लोगों के बीच वार्ता के बाद पुलिस ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों को वापस मंदिर पहुंचा दिया साथ ही निर्धारित मानक पर ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करने की बात कही। उरई रोड पर वीर बालाजी हनुमान मंदिर पर नवकुंडीय श्रीसीताराम महायज्ञ, भागवत कथा और रामलीला महोत्सव का आयोजन चल रहा है। मंगलवार की रात ध्वनि विस्तारक यंत्र पर कार्यक्रम चल रहे थे। जिसे लेकर कोतवाली पुलिस मंदिर परिसर में पहुंच गई। आयोजकों का आरोप है कि पुलिस ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों को बंद करा दिया और लाउड स्पीकर को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.