मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी एवं गांधीवादी ध्वजा प्रसाद साहू की 39वीं पुण्यतिथि रविवार को हाथी चौक स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर वरिष्ठ गांधीवादी विचारक लक्षणदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर केदार प्रसाद गुप्ता पूर्व मंत्री एवं विधायक ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग में उनका विशेष योगदान रहा। वे महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनकी पुण्यतिथि राजकीय सम्मान के साथ हो, इसके लिए सरकारी स्तर पर पहला की जाएगी। नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि ध्वज बाबू पहले गरम दल से जुड़े रहे। बाद में महात्मा गांधी से प्रभावित होकर उनके विचारों को आत्मसात कर लिया। बेरोजगारी दूर करने के लिए उन्होंने खादी का प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाई। बेबी कुमारी विधायक ने कहा कि ध्वजा बाबू की सादगी से समाज को सीख लेनी चाह...