छपरा, जनवरी 28 -- महायज्ञ में सैकड़ों नर-नारियों ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा सोनपुर। हरिहरक्षेत्र सोनपुर के साधु- गाछी स्थित श्रीगजेन्द्रमोक्ष देवस्थानम् में बुधवार को 27 वां श्री ब्रह्मोत्सव सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को विधि विधान के साथ गरुड़ ध्वजारोहण एवं यज्ञ मंडप में वैदिक विद्वानों ने अरणी मंथन के द्वारा अग्नि प्रकट किया। इसके साथ ही श्रीब्रह्मोत्सव सह श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया। मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान भगवान श्रीगजेन्द्र मोक्ष की जय जयकार से आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। सुबह में वैदिक अनुष्ठानोपरांत गरुड़-ध्वज का आह्वान कर गरुड़-स्तंभ पर आरोहण किया गया। उसके बाद भगवान श्रीबालाजी वेंकटेश्वर, श्रीदेवी, भूदेवी को गर्भ गृह से अभिषेक कर वस्त्र-आभूषण...