प्रयागराज, जनवरी 27 -- शांतिपुरम स्थित आरएएफ 101 बटालियन में गणतंत्र दिवस पर कमांडेंट मनीष कुमार भारतीय ने ध्वज फहराया। गुरुकुल मांटेसरी स्कूल में चेयरमैन कृपा शंकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। शांतिपुरम स्थित रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर स्कूल में निदेशक सत्येंद्र द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। गद्दोपुर स्थित देव प्रयाग स्कूल और एसआर मिमोरियल में प्रधानाचार्य गोल्डन कौल ने ध्वजारोहण किया। गंगा ऋषिकुलम विद्यालय के निदेशक मत्स्येंद्र द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। विनीता हॉस्पिटल में निदेशक डॉ. बिंदू विश्वकर्मा ने अस्पताल परिसर में तिरंगा फराया। प्राची हॉस्पिटल शांतिपुरम में डॉ. प्रशांत पटेल ने अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण किया। शांतिपुरम स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विनोद कुमार द्विवेदी ने तिरंगा फराया। इसी तरह फाफामऊ चौराहे...