नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल, संवाददाता। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली आंवला एकादशी इस बार 27 फरवरी को होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन अत्यंत पुण्यदायक माना जाता है, लेकिन इस बार भद्रा का प्रभाव रहने से पूजा और रंग ध्वजारोहण के समय का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होगा। आचार्य प्रकाश जोशी ने बताया कि धार्मिक ग्रंथ पद्मपुराण में आंवला एकादशी के व्रत को अत्यंत फलदायी बताया गया है। मान्यता है कि इस व्रत के पालन से सैकड़ों तीर्थों के दर्शन के बराबर पुण्य प्राप्त होता है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। बताया कि 27 फरवरी को एकादशी तिथि रात्रि 10.30 बजे तक रहेगी। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र सुबह 10.49 बजे तक रहेगा। वहीं भद्रा का प्रभाव सुबह 11.32 बजे से रात्रि 10.33 बजे तक रहेगा। इसलिए रंग ध्वजारोहण औ...