बदायूं, जुलाई 21 -- बिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर पर आयोजित श्री मदभागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को सबसे पहले हवन यज्ञ किया गया। हवन यज्ञ में आहुतियां देकर लोगों ने विश्व कल्याण की कामना की। आचार्य उमंग दीक्षित ने सती चरित्र, ध्रुव चरित्र व कपिल अवतार के प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु ने पांचवा अवतार कपिल मुनि के रूप में लिया। भगवान कपिल महामुनि जी भागवत धर्म के प्रमुख बारह आचार्यों में से एक हैं। बताया कि भगवान शिव की अनुमति लिए बिना उमा अपने पिता दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में भाग लेने पहुंच गईं। यज्ञ में भगवान शिव का आमंत्रण और उनका भाग न दिए जाने पर कुपित होकर सती ने यज्ञ कुंड में आहुति देकर शरीर त्याग दिया। इस मौके पर काफी लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.