मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- बीआरएबीयू में स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरने की आज यानी मंगलवार को अंतिम तारीख है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामकुमार ने बताया कि छह जनवरी के बाद फार्म भरने के लिए समय नहीं दिया जायेगा। आठ जनवरी तक कॉलेजों को इसकी सूची दे देनी है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा 15 जनवरी से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। 10 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। परीक्षा में डेढ़ लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक से दो दिनों में परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जायेगा। इसी संबंध में कॉलेजों को इसकी सूचना दी गई है। जो छात्र किसी कारण से अबतक परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं वे आज 6 जनवरी तक भर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...