लखनऊ, फरवरी 20 -- योगदा सत्संग ध्यान केंद्र की ओर से गोमती नगर, विपुल खंड स्थित आईएमआरटी में शुक्रवार से तीन दिवसीय साधना संगम का शुभारंभ हुआ। योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के संन्यासियों स्वामी ललितानंद गिरि, स्वामी स्वरूपानंद गिरि और ब्रह्मचारी एकत्वानंद गिरि के स्वागत के साथ साधना संगम की शुरुआत हुई। इस दौरान संन्यासियों ने साधकों को ध्यान व क्रिया योग की विभिन्न तकनीक भी सिखायी। उद्घाटन सत्संग में वरिष्ठ संन्यासी स्वामी ललितानंद गिरि ने दूर-दूर से आए भक्तों को योगदा सत्संग की गुरु परंपरा की शिक्षाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत की सनातन आध्यात्मिक परंपराओं की शिक्षाओं को साझा करने की अद्वितीय संकल्पना श्री श्री परमहंस योगानंद जी ने पिछली शताब्दी के आरंभ में अमेरिका प्रवास के दौरान प्रारंभ की थी। जहां उन्होंने क्रिया योग की श...