बोकारो, जून 25 -- जिला रामरूद्र उत्कृष्ट उच्च विद्यालय बोकारो में विद्यालय स्वास्थ्य व कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरों के सर्वांगीण विकास में बाधक हिंसा, विशेषकर यौन शोषण व दुर्व्यवहार जैसे संवेदनशील विषयों पर पोस्को अधिनियम के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व यौन शोषण से बचाव के लिए जानकारी देना था। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सत्र की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार ने बच्चों को उन्हें आत्मरक्षा, साहस व सतर्कता की महत्ता बताई। उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि किसी भी प्रकार की हिंसा अथवा शोषण की स्थिति में उन्हें डरने की बजाय, तुरंत भरोसेमंद व्यक्ति अथवा संबंधित प्राधिकरण को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.