रामगढ़, फरवरी 23 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। लाउड स्पीकर से प्रचार-प्रसार बंद होने के बाद नगर परिषद रामगढ़ वार्ड नंबर सात के प्रत्याशी अविनाश उपाध्याय ने रविवार को डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान व्यक्तिगत रुप से सेवटा, प्रताप कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, रोबा कॉलोनी, तुरी टोला, मालगोदाम, सियाराम नगर, फॉरेस्ट कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, रांची रोड सब्जी बाजार आदि का दौरा किया। आमलोगों से कहा कि वार्ड सात में परिवर्तन की लहर चल रही है। वार्ड सात के संपूर्ण विकास को लेकर मेरे चुनाव चिन्ह बेबी वाकर क्रम संख्या 2 में वोट देकर बदलाव का साक्षी बनें। नेता नहीं आपका बेटा और भाई बनकर पूरे क्षेत्र की सेवा करुंगा। सामाजिक कार्यों में मेरी पहले से अग्रणी भूमिका रही है। वार्ड पार्षद बनने के बाद इसमें और बढ़ोत्तरी होगी। मेरे पास अगले पांच साल के विकास कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.