रामगढ़, दिसम्बर 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी गाइड लाइन के तहत अग्रगति संस्था पतरातू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में वित्तीय जागरूकता अभियान चला रही है। इसके तहत भुरकुंडा पटेलनगर स्थित वंदना कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें संस्था की सीएफएल कॉडिनेटर पम्मी कुमारी ने विद्यार्थियों को बैंकिंग संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मईयां सम्मान योजना, केसीसी लोन, मुद्रा लोन, खाता में नॉमिनी का नाम अंकित करना, खाता में फोन नंबर अपडेट करना, साइबर फ्रॉड के अलाव टॉल फ्री नंबरों के बावत विस्तृत जानकारी दी। मौके पर पम्मी कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग सेवा के बाव...