रामगढ़, जनवरी 7 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा के 120 विद्यार्थी और 15 शिक्षकों के दल ने झारखंड और ओड़िशा के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया। पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान बच्चों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक और वैज्ञानिक विरासत को नज़दीक से देखने-समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने पुरी स्थित गोवर्धन मठ का दर्शन कर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी से मिले। इसके बाद भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर कोणार्क का सूर्य मंदिर देखा। इस दौरान बच्चों ने चंद्रभागा समुद्र तट के प्राइवेट गोल्डन बीच पर खूब मौज-मस्ती की। वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठाया। साथ ही रसगुल्ला बाजार में रसगुल्ले का लुत्फ उठाया। स्थानीय बाजारों में खरीदारी भी की। इसी तरह भुवनेश्वर में प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर का दर्शन ...