कोडरमा, अगस्त 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया के शिव वाटिका में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद कोडरमा जिला की स्थापना दिवस सह जिला बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजय वर्मा ने की जबकि संचालन जिला मंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विहिप की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित कर जाति-पाती, ऊँच-नीच और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि केंद्र के निर्देशानुसार 16 से 31 अगस्त तक पूरे झारखंड प्रांत के सभी जिलों, प्रखंडों और पंचायतों में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस कड़ी में 20 अगस्त को क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद जी का कोडरमा प्रवास प्रस्तावित है। उस दिन चंदवारा के दुर्गा मंडप प्रांगण में स्थापना दिवस मनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.