कोडरमा, फरवरी 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद यादव उर्फ राजू यादव ने बुधवार को नामांकन किया। राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना और स्वर्गीय रमेश प्रसाद यादव के समाधि स्थल पर आशीर्वाद लेने के बाद नामांकन के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके पास शहर के विकास का विजन है। इस मौके पर महेंद्र सिंह प्रकाश झा सुदीप्तो घोष विक्रम सिंह राजेश तर्वे दीपेन गांगुली संजीत यादव बैजनाथ झा छोटू सिंह. वीरेंद्र यादव समेत काफी युवा वर्ग के लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...