कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष कुमार उर्फ संतोष यादव ने शनिवार को शहर के गुमो, असनाबाद, इंदरवाटांड़ में समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान संतोष ने घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने बैलेट पेपर से होने वाले मतदान की प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक भी किया और उन्हे मतदान की प्रक्रिया से अवगत भी कराया। उन्होंने नगर क्षेत्र की मूलभूत समस्या के समाधान को लेकर मतदाताओं की राय जानते हुए उन्हें दूर करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जरुरतमंदो को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहें है और आगे मौका मिला तो समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर दुर करेंगे। मौके पर मनीष यादव, डा. शिव प्रसाद सिन्हा, प्रदीप यादव, गौतम शर्मा...