कोडरमा, फरवरी 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झंडा चौक पर शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश हर्षधर के समर्थन में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश सिंह, कृष्णा सिंह, बब्लू सिंह, विजय पंडित, रविन्द्र सिंह, बिनोद सिन्हा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि रमेश हर्षधर ने बिना किसी पद पर रहते हुए भी 24 घंटे, 365 दिन लोगों के सुख-दुख में साथ निभाया है। वक्ताओं ने अपील की कि ऐसे समर्पित और कर्मठ प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर नगर परिषद की बागडोर सौंपी जाए। इधर, अपने संबोधन में रमेश हर्षधर ने कहा कि उनके विरोधियों को भय है कि यदि उन्हें एक बार अवसर मिल गया तो वे ऐतिहासिक कार्य कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा, लोग कहते हैं मेरे पास पैसा नहीं है। हां, मेरे पास पैसा नहीं है, क्योंकि मैं न ठेकेदार हूं, न ठग। मेरी सबसे बड़ी पूंजी जनता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.