कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा। कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी विनय सिंह ने शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विनय सिंह ने क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें आमजन का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव जीतने के बाद वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं और आगे भी इसी तरह सेवा करते रहेंगे। विनय सिंह ने होल्डिंग टैक्स सहित नगर पंचायत की अन्य ज्वलंत समस्याओं पर गंभीरता से काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं...