कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष कुमार उर्फ संतोष यादव ने बुधवार को समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर संतोष यादव ने उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने हर वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान का प्रयास किया। यदि कोई कार्य अधूरा रह गया है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने नगर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनता की राय से ही विकास की दिशा तय होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.