बाराबंकी, फरवरी 16 -- रामनगर। नेपाल के संत ध्यानाचार्य सद्गुरु जय श्रीहरि ने सोमवार की शाम अपने साथियों के साथ लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उनके साथ गुरुखेमराज, चंद्रा, प्रदुन्दना और गोविंदा भी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर देश, समाज के साथ विश्व शांति की कामना की। संतश्री नेपाल के व्यास जन्मभूमि के निवासी हैं तथा महर्षि वेदव्यास पीठ से जुड़े हुए हं। इन्होंने बताया कि वे भारत भ्रमण पर हैं, जहां के तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त कर रहे हैं। लोधेश्वर धाम अत्यंत प्राचीन और सिद्ध शक्तिपीठ है। यहां आकर उन्हें दिव्य ऊर्जा, आत्मिक शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई। लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर उन्हें विशेष पुण्य लाभ प्राप्त हुआ है। मंदिर परिसर की पवित्रता, श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति भाव ने ...