रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 17 -- मुख्यालय स्थित पुनाड़ पांडव चौक में चल रहे पांडव नृत्य में हर दिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। दूर-दूर से ध्याणियां पांडवों से आशीर्वाद ले रही है। हर दिन पांडव चौक में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पांडव नृत्य में कई आकर्षक दृश्य भी देखने को मिल रहे हैं। पांडव नृत्य एवं शिव समिति पुनाड़ के सहयोग से बीते 5 दिसम्बर से पुनाड़ में पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। हर दिन जहां बड़ी संख्या में महिलाएं नृत्य देखने पहुंच रही है वहीं दूर-दूर से ध्याणियां और प्रवासी निवासी भी पांडवों से आशीर्वाद लेने गांव पहुंच रहे हैं। समिति द्वारा भी प्रतिदिन पांडव नृत्य देखने आ रहे अतिथियों का भी सम्मान किया जा रहा है। पांडव नृत्य एवं शिव समिति पुनाड़ के अध्यक्ष प्रकाश भारती, सचिव सुनील नौटियाल, कोषाध्यक्ष विक्रम कप्रवान एवं स...