विकासनगर, सितम्बर 2 -- क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण कुल्हाल पंचायत की धौला तप्पड़ बस्ती पर खतरा मंडराने लगा है। खाले के उफनाने और यमुना बस्ती में लगातार भू कटाव हो रहा है। बस्ती में 10 मकान ध्वस्त हो गए हैं। इसके साथ ही बरसाती नाले के उफान पर आने से सड़क बह गई है। बीते दो दिन से बस्ती के 80 परिवार खतरे के साए में रह रहे हैं। मंगलवार को बस्ती निवासी गुलाम हुसैन, अयूब, मेहकमदीन, अब्दलु कादिर, रमजान, वजीर, इमाम हुसैन, कालू, लियाकत, गुलाम रसूल के आवास ध्वस्त हो गए हैं। प्रभावितों का कहना है कि मकानों के ध्वस्त होने के साथ ही यमुना से हो रहा कटाव बस्ती तक पहुंच गया है, जिससे अन्य लोगों के मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। मुख्य आबादी से दस किमी दूर बस्ती में लोग डर के साए में रहने को मजबूर हैं। बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण वे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.