विकासनगर, फरवरी 10 -- विधायक सहदेव पूंडीर ने धौलास में शेखुल हिंद ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीन को राज्य सरकार में निहीत करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पूडीर का आरोप है कि साल 2002 में धौलास में शेखुल हिंद नाम के एक ट्रस्ट को जमीन बेचे जाने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की डेमोग्राफी को बदलने की सोची समझी साजिश के तहत जमीन बेची गई थी, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एक वर्ग के लोगों की जनसंख्या को बढ़ाकर अपना वोट बैंक में इजाफा करना चाहती है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि धौलास में शेखुल हिंद ट्रस्ट की खरीदी गई जमीन को राज्य सरकार में निहीत कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.