हापुड़, फरवरी 4 -- पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में हापुड़ जनपद के 82 गांव शामिल है, इसमें 70 गांव धौलाना और 12 गांव हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के हैं। इन गांवों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण महायोजना-2041 के तहत आईटी सेक्टर बनाने का प्रस्ताव है, जिसे आईटी सेक्टर के बजाए इंडस्ट्रीयल सेक्टर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है, ताकि यहां के सीमांत किसानों को लाभ मिल सकें। वह बुधवार को रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में बोल रहे थे। रमेश चंद तोमर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में हापुड़ जिले के 82 गांव शामिल है, इसमें 70 गांव धौलाना और 12 गांव हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के हैं। इन गांवों के बहुत से किसान बहुत गरीब हैं और कुछ बीघा ही जमीन के काश्तकार हैं। ऐसे में किसानों की मांग पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुझे भी...