चतरा, दिसम्बर 17 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के बरहगांवा क्षेत्र के सैकड़ो किसानों की मांग पर बुधवार को विधायक जनार्दन पासवान भागेवार गांव स्थित धौलाचक बांध पहुंचे। जहां एक हजार से ज्यादा की संख्या में मौजूद किसानों ने विधायक जनार्दन पासवान का भव्य स्वागत किया। इस दौरान बरसों से बरहगवां क्षेत्र के किसानों के लिए लाइफ लाइन कहे जाने वाले धौलाचक बांध के टूटे हुए पिंड को किसानों ने विधायक को दिखाया। साथ ही इस बांध के पिंड को टूटे रहने के कारण सिंचाई के अभाव में सैकड़ो एकड़ भूमि पर फसल नहीं होने की गंभीर समस्या को विधायक के समक्ष रखा। विधायक जनार्दन पासवान ने ग्रामीणों के इस समस्या का त्वरित समाधान करते हुए अपने मद से टूटे हुए बांध के पिंड को बनाने का घोषणा किया। साथ ही संबंधित विभाग को निर्माण स्थल पर आकर प्रक्रिया को पूरी कर एक सप्ताह के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.