हमीरपुर, जनवरी 9 -- राठ, संवाददाता। स्वामी ब्रह्मानंद अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पूल बी का पहले मैच में धौलपुर ने इंदौर को 72 रनों से हराया है। धौलपुर के कप्तान रुपेश को मैन आफ दि मैच चुना गया। बीएनवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को धौलपुर राजस्थान के कप्तान रूपेश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। कप्तान रुपेश के 61, नवल 43 सुमित के 38 रनों की मदद से निर्धारित 25 ओवर में 224 रन का लक्ष्य रखा। इंदौर की ओर से अनुराग और आनंद सिंह ने दो-दो विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंदौर के ओपनर बल्लेबाज ऋषि ने दमदार खेल दिखाते हुए पांच छक्के की मदद से 67 रन बनाए। इसके अलावा रितिक ने 25 और अन्य बल्लेबाज रन नहीं बना सके और पूरी टीम 153 रन पर आउट हो गई। मैच का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य राम सजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.