रुद्रपुर, फरवरी 14 -- शांतिपुरी। ग्राम नजीमाबाद स्थित मछली झाले के पास शनिवार को एक बारहसिंगा खेत से निकलकर धौरा डैम के गहरे पानी में कूद गया और डूबने लगा। डैम पर टहल रहे मत्स्य विभाग के केयरटेकर मोहम्मद शाद की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को बुलाकर नाव से जलाशय के बीच पहुंचकर बारहसिंगा का सफल रेस्क्यू किया। पानी से बाहर निकालने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू अभियान में विभागीय कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...