लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- लखीमपुर। धौरहरा वन रेंज के अंतर्गत दहौरा नाला क्षेत्र में लगाए गए वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ सोमवार सुबह कैद हो गया। तेंदुए की लगातार सक्रियता से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भय का वातावरण बना हुआ था। 31 दिसंबर को मंगरौली निवासी सिराजुद्दीन को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था। इस गंभीर घटना के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लगातार निगरानी और प्रयास किए जा रहे थे। कड़ी मशक्कत और रणनीति के तहत वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर बड़ी सफलता हासिल की। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में राहत है। वन विभाग के अनुसार तेंदुए को रेंज ऑफिस में ले जाया गया है। वहां उसका स्वास्थ्य और उम्र की जांच होगी। निय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.