लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- लखीमपुर। दुधवा बफर जोन की धौरहरा रेंज में चार लोगों को जख्मी करने वाला तेंदुआ शुक्रवार सुबह पिंजरे में कैद हो गया। चंदैयापुर गांव में बीती नौ फरवरी को यहां खेत पर काम कर रहे चार लोगों पर तेंदुआ ने हमला किया था। उनको इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया था। वन कर्मी तेंदुए को पकड़ने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे थे। गुरुवार रात किसी समय तेंदुआ वन कर्मियों के लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। शुक्रवार सुबह तेंदुआ के पकड़े जाने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गया। वन कर्मियों ने पिंजरे को त्रिपाल से ढक दिया और पुलिस की मदद से भीड़ को हटाने की जद्दोजहद करती दिखी। ग्रामीणों के मुताबिक इलाके में तीन तेंदुओं की मौजूदगी है। पिंजरे में एक ही कैद हुआ है, जिससे लोगों में अभी भी दहशत बानी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.