लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- लखीमपुर। धौरहरा क्षेत्र से बोर्ड परीक्षा देने रमियाबेहड़ जा रहे छात्रों से भरी वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार दसवीं के एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। हादसे में वैन चालक समेत छह लोग जख्मी हुए हैं। उनको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा सोमवार की सुबह पढ़ुआ थाना क्षेत्र में रमियाबेहड़ कस्बे के बाहर हुआ है। बोर्ड परीक्षा देने के लिए धौरहरा क्षेत्र के अलग- लग गांवों से छात्र छात्राएं किराए पर वैन लेकर जाते हैं। ऐसी ही एक वैन से परीक्षार्थी रमियाबेहड़ के गायत्री प्रसाद इंटर कॉलेज के सेंटर पर जा रहे थे। अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार बेलपुरवा गांव निवासी 17 वर्षीय चंचल पुत्र दिवान की मौके पर मौत हो गई। हादसे में वैन चालक नबी अहमद की हालत भी गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.