लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 26 -- शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन ने रामवाटिका धाम में सांस्कृतिक प्रतियोगिता धौरहरा की धरोहर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कई स्कूलों के बच्चों को प्रतिभाग के लिए बुलाया गया। बच्चों ने प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने दीप जलाकर की। इस दौरान गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। सन राइज एकेडमी, जय मिश्रा कोचिंग सेंटर, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सरदार पटेल एकेडमी ढखेरवा, चेतना मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गोल्डन फ्यूचर, जय गुरदेव एजुकेशनल एकेडमी, राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य कालेजों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने गीत संगीत, सोलो व डांस प्रतियोगिता भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष ने बताया की शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षक सम्मान, प्रत...