जौनपुर, दिसम्बर 9 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज के सोंधी ब्लाक के धौरइल ग्राम पंचायत में प्रधान के दायित्वों का संचालन अब ग्राम पंचायत सदस्यों की तीन सदस्यीय टीम करेगी। ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर डीएम ने रोक लगाने के बाद समिति का गठन कर दिया गया है। गांव निवासी विंध्यवासिनी मिश्रा समेत अन्य गांव वालों की शिकायत पर डीएम ने पंचायत राज अधिनियम के तहत अंतिम जांच तक ग्राम प्रधान के वित्तीय और अधिकारों पर रोक लगा दिया था। प्रधान पद के दायित्वों के निर्वहन हेतु ग्राम पंचायत सदस्यों का विवरण देने को बीडीओ को निर्देशित किया गया था। बीडीओ की ओर से भेजे गए ग्राम पंचायत सदस्यों के विवरण के बाद त्रिस्तरीय समिति गठित की गई। जिसमें अल्पा पत्नी वंशराज को अध्यक्ष, नीलम पत्नी शिवकुमार और रवि किशन पुत्र परसोत्तम को सदस्य नामित...