संवाददाता, जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस से पहले मेरठ की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई। हाईवे और एक्सप्रेस वे पर पुलिस की चेकिंग जारी है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को चेकिंग कर रहे एसएसपी ने काले रंग की एक थार को रोका जिस पर विधायक का फर्जी पास लगा था। एक अन्य इनोवा कार को पकड़ा गया, इस पर सचिवालय का फर्जी पास लगा था। जांच में दोनों पास फर्जी निकलने पर दोनों चालकों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। दोनों वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया है। शनिवार को डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने परतापुर थाने की फोर्स के साथ काशी टोल के पास चेकिंग के दौरान काले रंग की थार गाड़ी को रोका। इस पर विधानसभा सचिवालय का पास लगा था। चालक की पहचान परतापुर के बलरामपुर खेड़ा निवासी 24 वर्षीय मनोज के रूप में हुई। पास की जांच की तो यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.