देहरादून, जुलाई 7 -- श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास में सोमवार को चार दिवसीय विशेष गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारम्भ मंदिर के संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी के सानिध्य में विशेष पूजा अर्चना, सत्संग, भजन कीर्तन और औषधीय पौधों के रोपण के साथ किया गया। आचार्य बिपिन जोशी ने कहा गुरु कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक सत्ता है। जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। प्रकृति को ही ईश्वर का साकार रूप बताते हुए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। प्रकृति, पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ उपभोक्तावाद और बाजारवाद के इस दौर में संस्कृति और संस्कारों के पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। पंडित कमल जोशी और मंडली ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। विशेष आरती के बाद मंदिर परिसर में औषधीय पौधों बेल, आंवला, अनार, अमरूद, तिमूर और पुष्प प्रजाति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.