रांची, फरवरी 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। विजया एकादशी पर अपर बाजार के मानसरोवर में धोली सती दादी उत्सव मनाया गया। महिला समिति के आयोजन में भजन कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ इसमें भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के शुरुआत में दादीजी के विशेष शृंगार किया गया। आभूषणों और पुष्पों से सजे दादी के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्तों के चेहरे दमक उठे। समिति की सदस्य शशि सर्राफ व सवित सर्राफ आदि ने कई भजन पेश किए। भजनों के बीच महिलाओं ने दादी के श्रीचरणों में आराधना एवं वंदन कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। भजन-कीर्तन के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में नितिन सर्राफ, कविता सर्राफ, वैभव सर्राफ, पूर्णिमा सर्राफ, मंजू सर्राफ, मधु सर्राफ, अनुराधा सर्राफ, शशि सर्राफ, सविता सर्राफ, आशा सर्राफ, करुणा बागला, रे...