अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धोर्रामाफी में सड़क किनारे जलभराव के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। नए वार्ड में शामिल धोर्रामाफी की सड़क किनारे नाला नहीं बना है। जिसके कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़क किनारे भरता है। इससे लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। नगर निगम के वार्ड नं 70 के धौर्रा माफी अली नगर की जनता बिना बारिश के जल भराव से परेशान है। आंगनबाडी में पढ़ने वाले बच्चे नहीं जा रहे हैं। बुज़ुर्ग पुरुष महिलाओं व मरीज़ों को पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है। रविवार को क्षेत्रीय जनता में नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत देने का बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। क्षेत्रीय निवासी शाकिर मेवाती ने बताया कि 72 घण्टे में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नही किया तो क्षेत्रीय ...